Tuesday, August 11, 2009

गम-ए-दुनिया तो कम नही होता

इश्क़ ये आदतन नही होता
यूँ ही कोई सनम नही होता

इश्क़ होता है या नही होता
उसमे कोई वेहम नही होता

कोई साजिश है जहन मे उसके
वस्ल यूँ दफ्फतन नही होता

ग़रीब से ना छीनकर खाओ
ये निवाला हजम नही होता

आपने आँख फेरी है जबसे
समंदर ये ख़तम नही होता

दिल से तुमने बुरा नही चाहा
तैरता हूँ,दफ़न नही होता

दिल ये मानेगा नही बिन-तेरे
जब तलक सर कलम नही होता

उसकी हर याद मिटा दी मैने
एक चेहरा ख़तम नही होता

अब वो रोता नही तो मोहल्ला
कहता है उसको गम नही होता

बावरे,सिर्फ़ तेरे लिखने से
गम-ए-दुनिया तो कम नही होता

7 comments:

  1. ग़रीब से ना छीनकर खाओ
    ये निवाला हजम नही होता

    bahut lajawaab panktian, yun to saare sher hi benisaal hain parantu uprokt pankti man ko bhaa gain. badhaai.

    ReplyDelete
  2. boriyat kavita par ke
    bahut khar khain tumse
    lakin fir moh liya tumne

    ReplyDelete
  3. maza aa gaya dost!
    ye gazal padhne ke baad tumhare saath baithne ki dili tamanna aur badh gayi........

    ReplyDelete
  4. उसकी हर याद मिटा दी मैने
    एक चेहरा ख़तम नही होता

    killer...........!!!!!!

    ReplyDelete
  5. Bahut
    Khoob...........Ghayal kar diya

    ReplyDelete
  6. aa jaaye jo ek sada pe tumhari,
    humsa koi aur sanam nahin hota........

    ReplyDelete

आपकी टिप्पणी हमारे लिए बहुमूल्य है..........